हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। अर्हता तिथि एक जनवरी, 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार डीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक हुई। जिसमें जनपद के विधानसभा हमीरपुर एवं राठ के मतदेय स्थलों की सूची के आलेख्य प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी गई तथा प्रकाशित सूची समस्त उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में डीएम ने मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का अवलोकन करने तथा सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव होने पर उसे निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज में 254 मतदेय ...