हमीरपुर, अगस्त 10 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। ब्लाक के मदारपुर गांव में चंद्रावल नदी में पहली ही बारिश में ध्वस्त होने की कगार पर पहुंचे चेकडैम कम रपटा को बिना मिट्टी की जांच कराए ही बनाया गया था, जिसकी लागत करीब 79 लाख रुपए के आसपास है। चेकडैम का एप्रोच मार्ग पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया है। इससे चेकडैम पर भी खतरा मंडराने लगा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को लघु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि चेकडैम कम रपटा सुरक्षित है, सिर्फ एप्रोच मार्ग खराब हुआ है। फिलहाल लोगों की आवाजाही प्रभावित हो, इसके मद्देजनर कार्य कराया जा रहा है। बारिश के बाद काम कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पहली बारिश में बहा मदारपुर गांव का चंद्रावल नदी में बना रप...