हमीरपुर, अगस्त 2 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। नि:शुल्क बीज का लालच देकर युवक ने गांव के 10 किसानों के जमीन के साथ जरूरी कागजात लेकर ट्रैक्टर निकाल लिया। कंपनी से रिकवरी की नोटिस आने पर किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने की थाना में तहरीर दी है। बिवांर थाना के छानी बुजुर्ग गांव के नीरज सचान ने गांव की 10 किसानों को नि:शुल्क बीज दिलाने का लाल देते हुए जमीन के कागजात के साथ जरूरी कागजात ले लिए थे। संक्षिप्त फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में जोड़ देने से बीज मिल जाता रहा है। किसानों के कागजात लगाकर सोनालिका कंपनी से ट्रैक्टर निकाल कर फाइनेंस करा लिया। इसके बाद ट्रैक्टर को बेचकर गांव से फरार हो गया। कंपनी से किसान गौरी देवी पत्नी रामखिलावन कुशवाहा के नाम 12 लाख की नोटिस आ गई। नोटिस मिलने से किसानों में हड़कंप म...