हमीरपुर, जुलाई 15 -- Hamirpur News: मुस्करा। कोतवाली में युवक से मारपीट के आरोपों के मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली में तैनात दीवान दिनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच जारी है। बीती रविवार की शाम ग्राम पहाड़ी में शराब पिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, लेकिन बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। इसी दौरान बाबू राजपूत पक्ष के हेमंत राजपूत ने आरोप लगाया था कि रात करीब 10.30 बजे कोतवाली के बाहर बैठे होने पर दीवान दिनेश कुमार ने उसे बिना किसी कारण थाने के अंदर ले जाकर लाठियों से पीटा, जिससे उसके हाथ, पंजे और पीठ पर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- हाजत में आरोपी की मौत के मामले की होगी न्यायिक जांच घटना के बाद हेमंत का चिकित्सीय परीक्षण कराया ...