हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर के विद्या मंदिर मार्ग पर सोमवार की देर रात युवकों के दो गुटों में मारपीट के बाद चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की गर्दन चाकू के वार से कट गई है, जिसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।शहर के किंग रोड बीज गोदाम निवासी मोहम्मद सैफ अपने साथी उवैस के साथ सोमवार की रात करीब 11 बजे के आसपास श्री विद्या मंदिर रोड से जा रहा था। तभी उनका किंग रोड निवासी शहजाद उर्फ बउआ और रमेड़ी मांझखोर निवासी टिंकू प्रजापति से सामना हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले से लेनदेन का विवाद था। जिसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। इसी...