Hamirpur News: यज्ञ में हिस्ट्रीशीटर का बवाल, साथियों संग हमला, आठ घायल, दो रेफर
हमीरपुर, जुलाई 29 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के पहरा गांव में सिद्ध बाबा आश्रम मंदिर में चल रहे यज्ञ के दौरान मंगलवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में यज्ञ समिति के आठ सदस्य घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायलों में एक को मेडिकल कॉलेज उरई और दूसरे को झांसी रेफर किया गया है।
घटना का विवरण पहरा गांव में 22 जुलाई से यज्ञ चल रहा था। मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारे की तैयारी चल रही थी, जबकि बुधवार को कन्या भोज होना था। इसी दौरान मंदिर परिसर में बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में घायल हुए कमल के पिता अशोक ने आरोप लगाया कि गांव के अरविंद, विक्रम, नीलू उर्फ नीलेश, राहुल, मंगल, नवल समेत छह अन्य लोग लाठी-डंडों और पिस्टल के साथ पहुंचे और यज्ञ समिति के सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.