हमीरपुर, अक्टूबर 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। रविवार को थाना चिकासी के इछौरा गांव निवासी एक दर्जन किसानों ने इछौरा जिटकिरी बेतवा नदी मौरंग खंड संख्या 25/9 के पट्टाधारक पर उनके खेतों से जबरन मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक निकाले जाने का आरोप लगाते हुए रास्ते में जाम लगा दिया। जिससे मौरंग खदान में वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम ने जांच के लिए तहसीलदार रविंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भेजी। जिसने मौके की जांच कर किसानों को समझा- बुझाकर जाम खुलवाया है。

जाम की स्थिति जनपद में मौरंग खनन शुरू होते ही पट्टाधारकों की दबंगई के मामले सामने आने लगे हैं। इसी तरह का मामला इछौरा जिटकिरी बेतवा नदी मौरंग खंड संख्या 25/9 का आया है। रविवार को इछौरा गांव निवासी किसान सुशील श्रीवास्तव उनकी मां कलादेवी, महेंद्रपा...