हमीरपुर, अगस्त 7 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। मोबाइल फोन हैक कर जालसाजों ने एक व्यक्ति के अलग-अलग दो बैंक खातों से 1.98 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने घटना के बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ दिनों बाद दूसरे खाते से भी रुपए निकाल गये। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी ऋषिकेश द्विवेदी ने बताया कि छह जुलाई की सुबह करीब 9:55 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से उनके इंडियन बैंक खाते से अलग-अलग दो ट्रांजैक्शन में 50-50 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई साइबर ठगों ने डाकघर के बचत खाते से निकाले 45000 ठगी की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज...