हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप की तैयारियों के तहत शुक्रवार को ब्लाक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीसरा लघु विधिक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी गणेश सिंह एवं पवन तिवारी ने अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने की अपील की गई, ताकि मेगा कैंप में उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। शिविर में श्रम, परिवहन, मत्स्य, उद्योग, कल्याण एवं बाल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय पाल सोनकर ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचा...