Hamirpur News: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से छात्राओं को कराया रूबरू
हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जिला प्रोबेशन कार्यालय की महिला सशक्तिकरण हब द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिला एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता, योजना से मिलने वाले लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। बीए प्रथम वर्ष में कुल 70 छात्राओं का नामांकन है, जिनमें से पांच छात्राएं योजना के लिए पात्र पाई गईं। पात्र छात्राओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज तैयार कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने को निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.