हमीरपुर, अगस्त 16 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सिर के बाल मुडवाने से नाराज एक किशोर तीसरी मंजिल से कूद गया हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। कस्बे की गुटखा फैक्ट्री के समीप रहने वाले अंकित गुप्ता का 15 वर्षीय भांजा हर्षित गुप्ता यहीं रहकर पढ़ाई करता है। रविवार की सुबह मामा ने उसका मुंडन करा दिया। इससे खफा होकर हर्षित दोपहर में तीसरी मंजिल से कूद गया। इस घटना में उसके सिर हाथ, पैरों में गंभीर चोटे आई हैं। परिजन उसे उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर उपचार के बाद कानपुर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुंडन क्यों कराया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

ह...