Hamirpur News: मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दो रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 11 -- Hamirpur News: मुस्करा। कस्बे के प्रसिद्ध मां कालका देवी मंदिर में नाती का मुंडन संस्कार कराने आए परिवार की खुशियों के बीच सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। बसवारी के पास बाइक फिसलने से दो रिश्तेदार घायल हो गए। दोनों को डायल 112 की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। राठ के सिकंदरपुरा निवासी फूलचंद अपने नाती का मुंडन संस्कार कराने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मां कालका देवी मंदिर आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके 40 वर्षीय दामाद दीपू निवासी जराखर और 30 वर्षीय भांजा श्रीकांत निवासी धगवां भी आए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से मुस्करा घूमने निकल गए। इसी दौरान बसवारी के पास सड़क पर उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.