हमीरपुर, जुलाई 24 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। मिड डे मील की दाल में कीड़े निकलने की घटना के दूसरे दिन खंड शिक्षाधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच की। अभिभावकों का भी स्कूल में जमावड़ा लगा रहा। बता दें कि गुरुवार को दाल में कीड़े देख बच्चों ने खाने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा काटा था। अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को स्कूल से घर लेकर आ गए थे। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने गेट बंद कर लिया था। अभिभावकों की शिकायत के बाद शुक्रवार को बीईओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। क्षेत्र के धनौरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तकरीबन डेढ़ सौ बच्चे पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- खगड़िया: मिडडे मील में सांप का बच्चा मिलने पर बीआरपी पर गिरी गाज कक्षा पांच के छात्र सौरभ, सुमित, विकास व निकेत आदि ने बताया कि विद्यालय में गुरुवार को मिड डे मील में अरह...