हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर में सोमवार को मासूम बच्चे कमरे में सोते रहे और मां ने वहीं फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई ने बहन के ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के केसरिया का डेरा निवासी दीपू निषाद ट्रैक्टर चलाता है। उसके दो बच्चे छह वर्षीय अभिषेक और पांच वर्षीय रिषभ हैं। सोमवार रात को दीपू ट्रैक्टर लेकर बाहर गया हुआ था। देर रात उसकी 28 वर्षीय पत्नी ओमवती ने संदिग्धा हालात में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। जिस कमरे में ओमवती फंदे पर लटकी, उसी में दोनों बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ओमवती के भाई शिवपूजन निवासी छिरका मौदहा ने बताया कि जब व...