Hamirpur News: मार्ग दुर्घटना में महिला सहित दो घायल
हमीरपुर, सितम्बर 5 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामदेवी पत्नी स्व.फूल सिंह को ग्रामीण बैंक के बाहर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कस्बा निवासी 23 वर्षीय मनु पुत्र शिवनारायण अपनी ससुराल जा रहा था। तभी सिमरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गईं। जिससे वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.