हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। हमीरपुर मार्ग स्थित धनौरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान उरई मौत हो गई। उरई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वृद्धा के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। राठ कोतवाली क्षेत्र के बहगांव निवासी 38 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र रतनलाल शुक्रवार की दोपहर अपनी 70 वर्षीय मां शिवकली को बाइक से लेकर राठ आया था। दोपहर में गांव लौटते समय धनौरी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। हादसे में मां-बेटे घायल हो गए थे। दोनों को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया था। जहां वृद्धा गुरुवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पुत्र का इलाज उरई में चल रहा है। मृतका के पास दस बीघा जमीन थी। जिससे वह परिवार का भरण-पोषण करत...