हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदुलीतीर निवासी दयाशंकर ने गांव के मां-बेटे द्वारा मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके घर में रखा अनाज ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर ले गए। कुछेछा चौकी पुलिस से शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे परेशान पीड़ित ने सोमवार को डीएम से फरियाद कर जबरन ले जाया गया अनाज वापस कराने के साथ कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...