Hamirpur News: माता के दर्शन-पूजन को दंडवत पहुंचे देवी भक्त
हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- नवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। नवरात्र पर्व के चलते चौरा देवी मंदिर दर्शन को तमाम भक्त दंडवत होते हुए माता के दरबार तक पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह के समय दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। उधर देवी पांडालों में भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। शाम के समय हाथी दरबाजा से मां काली के डोले ने गाजे-बाजे के साथ नगर में भ्रमण किया। शारदीय नवरात्र की नवमी पर चौरा देवी मंदिर परिसर में सुबह के समय दर्शन व पूजन को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लगातार बढती भीड़ के कारण मंदिर परिसर में दर्शन व पूजन को भक्तों को मुश्किलें हुई। इस दौरान तमाम भक्त दंडवत होते हुए माता के दर्शन व पूजन को मंदिर पहुंचे। इसके साथ ही सुबह से घर-घर कन्या भोज का दौर चलता रहा। वहीं चौरा देवी मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.