हमीरपुर, अक्टूबर 16 -- नवरात्र में भक्तिमय हुआ हमीरपुर Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। नवरात्र पर्व के आगे बढ़ने के साथ ही जिले का माहौल भक्तिमय हो गया है। सुबह व शाम को मंदिरों में गूंजते माता के जयकारों के साथ दर्शन-पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई है। वहीं देवी पांडालों में शाम को होने वाली आरती में महिलाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां कात्यायनी की आराधना में लीन हुए श्रद्धालुमंदिरों और पांडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ शारदीय नवरात्र जैसे-जैसे अंतिम दौर की ओर पहुंच रही है। वैसे ही देवी मंदिरों के साथ ही देवी पांडालों के साथ घरों में भक्तिमय माहौल नजर आने लगा है। माता के भक्त घरों में पूजन-अर्चन के साथ ही देवी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन के साथ मां से मुरादें पूरी करने की कामना करते नजर आ...