हमीरपुर, अक्टूबर 15 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद की दोनों विधानसभा हमीरपुर-राठ में निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं अद्यतन के अंतर्गत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आगामी 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 17 व 24 अक्तूबर को विशेष कैंपमतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए विशेष कैंप जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने जनपद के सभी अर्ह नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे इन कैंपों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक...