Hamirpur News: मकान मालिक के पुत्र ने किराएदार महिला से किया रेप, रिपोर्ट दर्ज
हमीरपुर, अगस्त 16 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर 17 में बच्चे के साथ अकेली रह रही किराएदार महिला को मकान मालिक के पुत्र ने दबोच कर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की डॉक्टरी कराई गई है। सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसका पति परदेश में रहकर मजदूरी करता है। वह कस्बे के वार्ड नंबर 17 में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के पुत्र मलखान यादव ने कमरे में घुसकर उसका मुंह दबाकर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके उसको हिरासत में लिया है। साथ ही पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.