हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के मौहर गांव से निकली चंद्रावल नदी के तेज बहाव में मवेशी चराने निकला एक चरवाहा बह गया। 24 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पशुपालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई है। मौहर गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता भगवानदीन शुक्रवार को भैंस चराने के लिए चंद्रावल नदी किनारे गए थे। वह दूर पेड़ की छाया में बैठ गए। तभी भैंसें नदी पार करके उस पार चली गईं। जब उन्हें आसपास भैंसे नहीं दिखाई दीं तो वह अपने कपड़े उतारकर भैंसों को ढूंढ़ने के लिए नदी पार करके दूसरी छोर जा रहे थे। तभी वह पानी के तेज बहाव में बह गए। शाम को जब वह घर नहीं वापस आए तो उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उनके कपड़े नदी किनारे मिले। रामबाब...