हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक के मुंडेरा गांव में बरसात के पानी की निकासी न होने से किसानों की हजारों बीघे फसलें जलमग्न होकर बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना है कि भूमि संरक्षण विभाग की ओर से बनाई गई बंधी और सरकारी नाले में अधिक ऊचाई के कारण खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परेशान किसानों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। मुंडेरा गांव किसान संदीप, ब्रजभान, बल्लू खान, प्रभाकर, इंद्रपाल, चंद्रशेखर, कल्लू आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि मुंडेरा से परछछ मार्ग पर सरकारी नाले में शिवमंगल सिंह के खेत के पास भूमि संरक्षण विभाग द्वारा वर्ष 2025 में बंधी व आउटलेट का निर्माण कराया गया था। जिसकी अधिक ऊचाई के कारण बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। पानी खेतो...