हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण के समीप कड़ोरन नाले में बनने वाले रपटे का एक वर्ष पूर्व भूमिपूजन होने के उपरांत आज तक निर्माण नहीं शुरू होने पर कस्बावासी निराश है। इस रपटे के बनने से कस्बे के बड़े भूभाग की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा, लेकिन निर्माण अधर में होने से कस्बावासी निराश है । एक वर्ष पूर्व बांकी मार्ग, बसंत नगर आदि जगहों के लोगों को सीधे तपोभूमि पहुंचने के लिए सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने रपटा बनाने की घोषणा करके इसका भूमि पूजन भी किया था। एक वर्ष गुजर जाने के बाद इसका निर्माण नहीं होने से कस्बावासी निराश है। सदर विधायक ने बताया कि उन्होंने किसवाही, परेहटा, बिरखेरा के साथ कस्बे की तपोभूमि में रपटा बनाने का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा था। किसवाही, परेहटा, बिरखेर...