Hamirpur News: भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से किसानों में असंतोष
हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। बुंदेलखंड औद्योगिक गलियारा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की चिंताओं के बीच सोमवार को उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने रीवन, बिहुनी कला और बिहुनी खुर्द गांवों में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा निर्धारित सर्किल रेट के आधार पर दिया जाएगा। औद्योगिक गलियारे के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में मुआवजे की दरों पर असंतोष है। किसानों का कहना है कि खेती उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। जमीन अधिग्रहीत होने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। इसी को लेकर रीवन के किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देकर मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग उठाई थी।सोमवार को चौपाल में एसडीएम ने किसानों की समस्याएं सुनकर मुआवजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.