Hamirpur News: भुगैचा के भ्रष्टाचार की तीन सदस्यीय टीम करेंगी जांच
हमीरपुर, सितम्बर 21 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। मुस्करा विकासक्षेत्र की ग्राम पंचायत भुगैचा में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों को संज्ञान में लेकर बीडीओ ने ब्लॉक स्तरीय तीन सदस्यीय टीम गठित की है।भुगैचा ग्राम पंचायत में तैनात तत्कालीन सचिव अजीत कुमार और पंचायत मित्र अमित पाल पर मिलकर फर्जी मास्टर रोल लगाकर लाखों रुपयों के बंदरबांट का आरोप लगा है।इसे संज्ञान में लेकर मुस्करा बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक से तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम मौके पर जाकर कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन और कागजों का संकलन कर जांच करेगी और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।इस संबंध में बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच टीम गठित की गई है, जो जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सौंपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.