हमीरपुर, अगस्त 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष की कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार मासूम बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए। मासूम के जबड़े में चोट आई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बिवांर के महेरा गांव निवासी 26 वर्षीय सोनम पत्नी पवन अपनी जेठानी रचना पत्नी परशुराम के घर कानपुर नगर के थाना सजेती के दहिलर गांव गई हुई थी। वह कई दिनों से वहीं पर बच्चे के साथ रुकी थी। बुधवार को सोनम के दो वर्षीय पुत्र शिवांश को बुखार आ गया। हालत गंभीर होने पर वह अपनी जेठानी रचना के साथ ई-रिक्शे से हमीरपुर जिला अस्पताल आ रही थी। जैसे ही रिक्शा रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रही भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की कार ने ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रचना, सोनम समेत दो वर्षीया शिवांश घायल हो गए। मौके...