हमीरपुर, अगस्त 16 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को सरीला नगर से सैकड़ों कांवड़िया चंडौत डांडा स्थित बेतवा नदी से जल लेने के लिए रवाना हुए। भगवा ध्वज और आकर्षक ढंग से सजी कांवड़ लेकर निकले शिवभक्तों के जयकारों से नगर शिवमय हो गया। कांवड़िया रात में चंडौत डांडा स्थित बेतवा नदी के तट पर विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह बेतवा से जल भरकर कांवड़िया सरीला लौटेंगे। इसके बाद सरीला के प्रसिद्ध प्राचीन शल्लेश्वर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और शिवभक्त शामिल रहे। कांवड़ों को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों, गुब्बारों और ध्वज-पताकाओं से सजाया गया था। रास्तेभर शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। वहीं मंगलवार से शल्लेश्वर शिव मंदिर में म...