Hamirpur News: बेतवा पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटा, 15 किमी तक लगा जाम
हमीरपुर, अक्टूबर 13 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा नदी के पुल की कोठी नंबर 10 का एक्सपेंशन ज्वाइंट ओवर लोड वाहनों की मार की वजह से जवाब दे गया। कई दिन से एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास दरार आ गई थी और लगातार वाहनों की निकासी के दौरान खटर-पटर की आवाजे आ रही थीं, जिसकी अनदेखी की जा रही थी। मंगलवार को एक्सपेंशन ज्वाइंट के टूटने के बाद कार्यदायी संस्था ने इसकी मरम्मत का काम शुरू कराया है। जिसमें पांच दिन का समय लगेगा और उसके बाद 10 दिन तक मरम्मत वाले स्थान की कंक्रीट सेट होगी। कुल मिलाकर 15 दिन तक बेतवा नदी के पुल पर सिंगल लेन पर ट्रैफिक चलेगा। मरम्मत के पहले ही दिन आज करीब 15 किमी लंबाई में जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। जिससे स्कूली बच्चे और यात्री हलाकान हो गए।पुल की मरम्मत से लगा लंबा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.