हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने अपने छोटे भाई रवि के घर बेटी के जन्म की खुशी में बारहों संस्कार के अवसर पर रविवार को एक दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन कराया। दिन में हुई रामलीला देखने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।आमतौर पर आज भी कुछ परिवारों में बेटी के जन्म पर खुशी नहीं मनाई जाती, जबकि कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में महेश गुप्ता दीपू के परिवार ने बेटी के जन्म पर रामलीला का आयोजन कर खुशियां मनाईं और समाज को बेटियों के सम्मान व उनके स्वागत का सकारात्मक संदेश दिया। रामलीला में राम की भूमिका गोविंद बाजपेई, लक्ष्मण की भूमिका लखन तिवारी, परशुराम की भूमिका कुलदी...