हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा तहसील क्षेत्र में तिंदुही गांव के पास रेलवे के अंडरपास के पास अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन पर एसडीएम की अगुवाई में छापेमारी हुई। लोकेटरों को चकमा देने के लिए एसडीएम ने सरकारी गाड़ी को छोड़कर बुलेट पर सवार होकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम के अन्य सदस्य भी अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर निकले। इस कार्रवाई के दौरान कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन भी बरामद हुई है। कार्रवाई से मिट्टी का अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।

अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी बता दें कि मौदहा तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी के अवैध खनन के प्वाइंट उभरे हैं। जहां रात के अंधेरे में मशीनों की मदद से खनन किया जाता है। रातों-रात ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई की ...