Hamirpur News: बीमारी से तंग महिला कुएं में कूदी, चार घंटे बाद निकाली गई सुरक्षित
हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। राठ कस्बे के अतरौलिया वार्ड में बीमारी से जूझ रही महिला ने शुक्रवार को तड़के कुएं में छलांग लगा दी। महिला करीब चार घंटे तक कुएं के पानी में उतराती रही। आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर दमकल यूनिट और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मान-मनौव्वल के बाद महिला को कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया।अतरौलिया निवासी राजबहादुर कुशवाहा की 45 वर्षीय पुत्री शीला की शादी महोबा जनपद के धर्म कुशवाहा से हुई है। वर्तमान समय में शीला अपने मायके अतरौलिया आई हुई थी। काफी समय से शीला बीमारी से जूझ रही है। उसे सीने में जलन की शिकायत है। जिसकी वजह से शुक्रवार को तड़के 3.30 बजे के आसपास शीला ने घर के पास कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में सड़क के लेबल से महज छह से सात फीट पर पानी है। कुएं में शीला के कूदने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.