हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। नायब तहसीलदार ने कस्बे के तीन बीज भंडारों में छापा मारकर गेहूं, सरसों, मसूर, मटर, चना के नमूने जांच के लिए भरकर प्रयोगशाला भेजे हैं। डीएम अशोक कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार रमेशचंद्र नामदेव ने कस्बे के संचालित मिलन बीज भंडार, आनंद बीज भंडार, पारस बीज भंडार में छापा मारकर गेहूं, सरसों, मसूर, मटर, चना के बीज के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच के लिए डीएम के स्तर से टीम का गठन किया गया है। बीज के नमूने लेने का उद्देश्य किसानों को गुणवत्ता परख बीज मुहैय्या कराना है अगर नमूने जांच में सही पाए गए तो ठीक वरना बीज भंडार वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बीज की दुकानों पर छापेमारी, 23 नमूने लिए, दो दुकानदारों को नोटि...