हमीरपुर, जुलाई 17 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। भारी-भरकम बिजली विभाग के पास कॉलोनी के नाम पर सिर्फ सात सरकारी क्वार्टर हैं, जिन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए बनाया गया है। इनके रखरखाव और मरम्मत को लेकर विभाग के पास कोई बजट नहीं है। जो कर्मी रहता है उसी की मरम्मत से लेकर रंगाई-पुताई की जिम्मेदारी रहती है। जिस कैंपस में कॉलोनी बनी है वहां कभी अवर अभियंता का बंगला भी हुआ करता था, जो इस वक्त खंडहर बन चुका है। कैंपस में लोनिवि विभाग की कॉलोनी भी है, जिसमें कलेक्ट्रेट से लेकर कोर्ट में कार्यरत कर्मियों के परिवार रह रहे हैं। इनके पास इस कैंपस में बन कारपोरेशन का वर्कशॉप मुसीबत बना हुआ है। ट्रांसफार्मरों का तेल पूरे परिसर में चारों तरफ फैला रहता है, जिसकी वजह से कॉलोनी में अलग किस्म की महक भरी रहती है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जर्...