हमीरपुर, अगस्त 11 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा तहसील क्षेत्र में एक बालक को बिच्छू ने डंक मार दिया। जबकि वृद्धा सहित दो को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बालक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।ग्राम घटकना निवासी महेश का नौ वर्षीय पुत्र रिषभ सोमवार रात बिच्छू के डंक मारने से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल मौदहा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मंगलवार सुबह चांदीकल गांव निवासी 65 वर्षीय माना पत्नी रामसजीवन को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी मौदहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इसके अलावा इमिलिया गांव निवासी 52 वर्षीय जयराम पुत्र भवनिया को भी सुबह ...