Hamirpur News: बारूद सुखाते समय पटाखा कारखाने में विस्फोट, एक मजदूर झुलसा
हमीरपुर, अक्टूबर 3 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। पटाखा कारखाना में बारूद सुखाते समय अचानक आग लग गई। आग की लपटे तेज होने पर फायर उपकरण और पानी की बौछार से काबू पाया गया। आग लगने के दौरान एक मजदूर मामूली रूप से झुलस गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नायब तहसीलदार, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंची। कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी सुधीर गुप्ता आतिशबाजी बनाने और बेचने का लाइसेंसधारक हैं और उसका सरसई रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास पटाखा का कारखाना है। जहां पटाखे बनते हैं और डंप रखे जाते हैं। शनिवार सुबह तकरीबन 11.30 बजे गोदाम में छह मजदूर पटाखा बनाने के लिए धूप में बारुद सुखा रहे थे। तभी बारूद में अचानक आग लग गई। अधिक मात्रा में पटाखे होने से आग तेजी से फैल गई और पटाखों में विस्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.