हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शुक्रवार का दिन बारिश के नाम पर राहत भरा रहा। दिन में बादल छाए रहे, लेकिन फुहारें गिरती रहीं। इसकी वजह से लोग रोजमर्रा के कार्य निपटाते रहे। लगातार बारिश की वजह से जनपद में बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की टीमें सर्वे कर रहने में लगी हुई हैं। बारिश की वजह से सड़कों की हालत खराब हो गई है।

मौदहा तहसील में घटना मौदहा तहसील के हिमौली गांव में रिहायशी मकान गिरने से बाप-बेटा दबकर घायल हो गए। हालांकि दोनों को हल्की-फुल्की ही चोटे आई। ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। इस गांव में पांच कच्चे मकान गिरे हैं। जिससे गृहस्थी चौपट हो गई है। सोते में गिरा छप्पर, बाप-बेटे को आई चोटें मौदहा। क्षेत्र के ग्राम हिमौली निवासी असद अली गुरुवार की रात अपने परिवार समेत घर में सो...