Hamirpur News: बारिश से फेरा प्रशासन की मेहनत पर पानी, चंदूपुर की सड़क बनी दलदल
हमीरपुर, अगस्त 16 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। 14 अगस्त की रात और रविवार की सुबह से ही रही बारिश की वजह से कुरारा ब्लाक की चंदूपुर गांव जाने वाली सड़क पर सफर फिर से मुश्किलों भरा हो गया है। पिछले एक सप्ताह से प्रशासन इस सड़क की मरम्मत कराने में जुटा था। जितना भी काम कराया गया था, वो फिर से बारिश की भेंट चढ़ गया है। बता दें कि सड़क निर्माण को लेकर 11 अगस्त को चंदूपुर और इससे जुड़े डेरों के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने मुख्यालय में हंगामेदार प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। इस प्रकरण का हाईकोर्ट प्रयागराज ने भी स्वत: संज्ञान लेकर शासन-प्रशासन से समस्त रिपोर्ट तलब की है। जिसके बाद से मामला और भी ज्यादा गरमाया हुआ है。
बारिश के बाद सड़क की स्थिति बारिश के बाद हमीरपुर से चंदूपुर जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग एक बार फिर से खराब हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.