हमीरपुर, सितम्बर 30 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सितंबर माह में हुई झमाझम बारिश के कारण हरी सब्जियो की फसल खराब होने का असर बाजार में दिखने लगा है। अचानक सब्जियो के दामों में आये उछाल से आम जनमानस परेशान हो उठा है। सब्जी की बिक्री घटने से सब्जी विक्रेता भी परेशान है।

फसल का नुकसान सितंबर माह में तीन सप्ताह तक तक बाजार में हरी सब्जियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रही थी। जो आम जनमानस की पहुंच में थी। मगर आखिर में अचानक बारिश की झड़ी लगने से खेतों में खड़ी हरी सब्जियों की पौध खराब होने से सब्जी के दामों में तेजी से उछाल आया है। जिसके चलते हरी सब्जियो के दामों में तीन गुना तक इजाफा हुआ है। पूर्व में तरोई, खीरा, भिंडी जो बीस रुपये प्रति किग्रा के रेट पर बिक रही थी। अब इसके दाम 60 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गए हैं। इसके साथ ही प्याज के...