हमीरपुर, अगस्त 30 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पिछले एक पखवारे से हो रही बारिश ने खरीफ में बोई गई तिल की फसल में तबाही मचा दी है। खेतों में जल जमाव होने से ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांवों की हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई है। किसानों को करीब पांच करोड़ की क्षति का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Orai News: अधिक बारिश से धान को फायदा, तिली की फसल चौपटनष्ट हुई फसलें लगातार बारिश के चलते इंगोहटा, बिदोखर पुरई, पलरा, बिदोखर मेदनी, बंडा, मवईजार, चंदौली जार, कल्ला, धनपुरा, छानी खुर्द, छानी बुजुर्ग, खड़ेही जार, कलकापुरवा, नदेहरा, बांकी, बांक, बिलहड़ी, कलौलीजार आदि गांवों में हजारों एकड़ में बोई गई तिल की फसल खेतों में पानी भर जाने से नष्ट हो गई है। किसानों के मुताबिक पांच करोड़ से अधिक की चपत लगी है।किसानों की स्थिति बिदोखर पुर...