Hamirpur News: बारिश से जमीदोज हुए मकान, मांगी आर्थिक मदद
हमीरपुर, अक्टूबर 6 -- Hamirpur News: हमीरपुर। अत्यधिक बारिश से ब्रह्मा का डेरा में दस गरीब महिलाओं के कच्चे मकान जमीदोज हो गए थे। पीड़ित महिलाओं ने मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी से फरियाद की। डीएम ने महिलाओं को जांच कराकर लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया है। शहर के ब्रह्मा का डेरा निवासी सावित्री, नीशा, सुमन, अमरकली, जूली, संगीता, कुसमा, शिवप्यारी, चूनुवदिया और रामजानकी ने ज्ञापन में बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण उनके कच्चे मकान पूरी तरह गिरकर ध्वस्त हो गए हैं। मकान ढहने से इन परिवारों के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मौके की जांच कराकर नियमानुसार दैवीय आपदा राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार के लिए दोबारा छत का इंतजाम कर सकें। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने इस बावत ज्ञापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.