हमीरपुर, सितम्बर 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। दो दिनों तक लगातार हुई बारिश ने नेशनल से लेकर स्टेट हाईवे और लिंक मार्गों की सूरत बिगाड़ दी है। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। जिनमें लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। मुख्यालय में यमुना नदी के पुल की हालत भी बारिश की वजह से खराब हो गई है। इसकी अभी हाल ही में मरम्मत हुई थी, लेकिन बारिश से पुल की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त हो गई है। सरिया दिखाई देने लगे हैं。 यह भी पढ़ें- Amroha News: अलीगढ़ मार्ग पर जगह जगह बने गड्ढों में भरा बरसात का पानी, राहगीरों को परेशानीयमुना पुल की ऊपरी सतह खराब, जगह-जगह दरारें कानपुर-सागर हाईवे के यमुना नदी के पुल की हालत बारिश ने बुरी तरह से बिगाड़ दी है। इस पुल की जून माह में जो मरम्मत हुई थी वो सब ध्वस्त हो गई है। पुल में गहर...