हमीरपुर, सितम्बर 26 -- Hamirpur News: राठ। लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। शुक्रवार की रात तेज बारिश और हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए हैं। औड़ेरा में बारिश से तकरीबन 100 साल पुराना पाखर का विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर छत्रपाल राजपूत की छत पर गिर गया। छत्रपाल राजपूत ने बताया कि इससे उनकी छत क्षतिग्रस्त हो गई है। एक सदी से खड़ा पाखर के पेड़ को ग्रामीण पूजते थे। बारिश के चलते कस्बे के सरकारी अस्पताल, ब्लॉक गेट, चरखारी रोड नई बस्ती, तहसील के पीछे बस्ती सहित नई बस्तियों में पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- तेज हवा और बारिश से खेतों में बिछीं धान की फसल जिससे लोग परेशान हैं। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पानी से खेत लबालब भर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: आंधी-पानी में सड़कों पर गिरे पेड़, घंटों प्रभावित रह...