हमीरपुर, अक्टूबर 18 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी का चार दिवसीय सालाना उर्स रविवार से शुरू हो गया। उर्स के पहले दिन ही दरगाह पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मेला स्थल पर भी भारी भीड़ हो रही है। उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ प्राइमरी स्कूल में बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा और यातायात के इंतजाम कम्हरिया दरगाह परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। जबकि यातायात पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है। देर रात एएसपी एके वर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधी...