Hamirpur News: बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर से तीन घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: राठ। जरिया थानाक्षेत्र के गुटक्वारा गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया। जरिया गांव निवासी वीरेंद्र अपने रिक्शा में गांव के गंगाराम साहू को बैठाकर जा रहा था। तभी गांव के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा सवार गंगाराम और वीरेंद्र के साथ बाइक सवार शैलेंद्र भी घायल हो गया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सीएचसी सरीला में भर्ती कराया। जहां गंगाराम साहू के पैर में फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.