Hamirpur News: बांदा मार्ग पर बेसहारा गोवंशों का कब्जा, हादसे बढ़े
हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांदा मार्ग पर इन दिनों बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमेशा हादसों का डर बना रहता है। आए दिन कोई न कोई वाहन चालक इनकी चपेट में आकर घायल हो रहा है। गोवंशों की भी जान खतरे में रहती है। मंडल मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग बांदा मार्ग है। इस मार्ग में देवगांव चौराहे से लेकर कमलेश तिराहा तक बेसहारा गोवंश रात दिन विचरण करते है। सुबह से लेकर देर रात तक गोवंश सड़क के बीचोंबीच बैठे या घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे कई बार पीछे से आने वाले वाहन भी असंतुलित हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.