Hamirpur News: बस स्टैंड के गड्ढों में युवाओं ने बोया धान
हमीरपुर, जुलाई 21 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। आधुनिक बस स्टैंड बनाए जाने के वादों के बीच युवाओं ने राठ डिपो परिसर के अंदर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव से परेशान होकर यहां धान की बुवाई कर दी। धान बोते युवाओं का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। बता दें कि राठ डिपो परिसर को आधुनिक डिपो बनाए जाने को लेकर कई दिनों से मुंगेरी लाल के सपने दिखाए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक इस डिपो में कोई काम नहीं कराया गया है। हालत यह है कि बारिश में डिपो परिसर में जगह-जगह जलभराव की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी अव्यवस्था के विरोध में युवाओं ने डिपो परिसर में विरोध स्वरूप धान की बुवाई कर दी। धान बोते युवाओं का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.