Hamirpur News: बस स्टैंड के गड्ढों में युवाओं ने बोया धान, वीडियो वायरल
हमीरपुर, जुलाई 21 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। आधुनिक बस स्टैंड बनाए जाने के वादों के बीच युवाओं ने स्थानीय डिपो परिसर के अंदर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव से आजिज आकर यहां धान की बुवाई कर दी। धान बोते युवाओं का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। बता दें कि राठ डिपो परिसर को आधुनिक डिपो बनाए जाने को लेकर कई दिनों से मुंगेरी लाल के सपने दिखाए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक इस डिपो में किसी किस्म का कोई काम नहीं कराया गया है। हालत यह है कि बारिश में डिपो परिसर में जगह-जगह जलभराव की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बस स्टैंड के गड्ढों में युवाओं ने बोया धान इसी अव्यवस्था के विरोध में युवाओं ने डिपो परिसर में विरोध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.