हमीरपुर, अक्टूबर 22 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद होने के बाद भी मुआवजा न मिलने से इंगोहटा के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राहत राशि के इंतजार में भटक रहे किसानों ने अब सदर विधायक को प्रार्थना पत्र देकर जल्द मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, संबंधित लेखपाल ने बजट का अभाव बताकर शासन से धनराशि मिलने पर पात्र किसानों को राहत देने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पोर्टल नहीं कर रहा काम, 7 दिन में आवेदन कैसे हो?मुआवजे का इंतजार कर रहे किसान किसानों के मुताबिक, गांव में करीब 2800 किसान खाताधारक हैं। इनमें से 1500 किसानों ने फसल क्षतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अब तक महज 150 किसानों के खातों में ही मुआवजा पहुंचा है। शेष किसान राहत राशि के इंतजार में हैं। पोर्टल बंद होने के कारण...