हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। जेके सीमेंट फैक्ट्री द्वारा इंगोहटा-चंद्रपुरवा चकमार्ग बंद किए जाने और जलनिकासी बाधित होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल और खोदी गई खाई के कारण सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध होने तथा खेतों में जलभराव की शिकायत पर शुक्रवार को सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने तहसीलदार हिमांशु सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने एसडीएम को पत्र जारी कर तत्काल बंद चक मार्ग खुलवाने और जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

किसानों की समस्याएं किसानों ने विधायक को बताया कि फैक्ट्री के समीप से चंद्रपुरवा को जोड़ने वाला पुराना सरकारी चक मार्ग लंबे समय से आवागमन का माध्यम रहा है। आरोप है कि जेके सीमेंट फैक्ट्री प्र...